Thursday, October 29, 2026
Home Latest AIMPLB का वक्फ बिल खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन, कहा- ‘मुसलमान हर...

AIMPLB का वक्फ बिल खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन, कहा- ‘मुसलमान हर कुर्बानी देने को तैयार’

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। AIMPLB ने इस बिल को वापस लेने की मांग की है। लेकिन दूसरी तरफ केंद्र सरकार के नेताओं ने साफ कर दिया है कि ये देश कानून के हिसाब से चलेगा। माना जा रहा है कि सरकार मौजूदा बजट सत्र के दूसरे भाग में वक्फ विधेयक संसद में पेश कर सकती है।

Advertisements

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष उबैदुल्ला आज़मी ने कहा- “हमारे सभी मज़हबी मामलों की हिफाज़त की जिम्मेदारी का भारत संविधान देता है। जैसे हमारे लिए नमाज और रोज़ा जरूरी है वैसे ही हमारे लिए वक़्फ़ की हिफाज़त भी जरूरी है। सरकार को चाहिए था कि वह वक़्फ़ की जमीन को खुर्द बुर्द करने वालों के खिलाफ एक्शन लेती, लेकिन सरकार ने के लिए ही वक़्फ़ पर कब्ज़ा करने के लिए ही क़ानून बना दिया।

भारत को हमने ताबेदारी की बुनियाद पर कबूल नहीं किया बल्कि वफ़ादारी की बुनियाद पर किया। हिन्दुस्तान किसी के बाप की जागीर नहीं है। हमने हमेशा के लिए कुर्बानी दी है.. अगर इस बिल को अभी वापस नहीं लिया जाता है तो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के नेतृत्व में पूरे देश के मुसलमान हर वह कुर्बानी देने को तैयार है जो देश उससे मांगेगा। मतदान मतलब वोट की खैरात, हमारी खैरात से पीएम बनो, गृहमंत्री बनेंगे औऱ हमें ही परेशान करोगे, ये सहा नहीं जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here