Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur संजीव अरोड़ा बने अरोड़ा महासभा होशियारपुर के ज़िला चेयरमैन

संजीव अरोड़ा बने अरोड़ा महासभा होशियारपुर के ज़िला चेयरमैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा होशियारपुर की विशेष बैठक प्रधान रमेश अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से संजीव अरोड़ा को अरोड़ा महासभा होशियारपुर का ज़िला चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महासचिव अजय चावला ने अरोड़ा महासभा द्वारा की गई गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक के दौरान नव नियुक्त चेयरमैन संजीव अरोड़ा ने कहा कि वह अरोड़ा महासभा के कार्यों को तेज़ी से करने के लिये प्रयासरत रहेंगे व महासभा को मज़बूती प्रदान करने के लिये दिन रात कार्य करेंगे तां जो प्रत्येक ज़रूरतमंद की ज़रूरत को समर्था मुताबिक पूरा किया जा सके।

Advertisements

अरोड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, पर्यारवरण, जल संरक्षण, विशेष तौर पर नशों एवं दहेज के विरूद्ध लोगों को जागरूक करेंगे। प्रधान रमेश अरोड़ा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि श्री अरोड़ा पहले की भांति समस्त टीम को साथ लेकर चलेंगे व लोक भलाई के कार्यों को पहल के आधार पर करते रहेंगे। इस अवसर पर श्री अरोड़ा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जतिन अरोड़ा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here