Monday, October 12, 2026
Home Crime खैर चोरों को पकड़ा तो उन्होंने सरपंच एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर किया...

खैर चोरों को पकड़ा तो उन्होंने सरपंच एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर किया फायर, बाल-बाल हुआ बचाव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत रात्रि 2-ढाई बजे के करीब गांव सलेरन के सरपंच एवं जिला बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी को सूचना मिली कि उनके गांव में पड़ते जंगल से खैर की लकड़ी चोरी की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर वह जब होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर जीना वैली के समीप पहुंचे तो उऩ्होंने देखा कि खैरों से भरी एक गाड़ी को लेकर कुछ लोग जाने लगे हैं तो उन्होंने उन्हें रोकना का प्रयास किया।

Advertisements

इस दौरान खैर चोरों ने पहले तो उनके गाड़ी में गाड़ी मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और इसके बाद उन पर फायर भी किया। भगवान का शुक्र रहा कि फायर फ्रंट मिरर के बीचो-बीच लगने के कारण अंदर बैठे बेदी व उनके साथी को नहीं लगा। अगर फायर थोड़ा बहुत भी दाएं या बाएं की तरफ लगता तो बड़ी क्षति हो सकती थी। इसके बाद खैर चोर गाड़ी वहीं छोड़ अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत वन विभाग और पुलिस को दी तथा दोनों विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

इसी बीच जब इस बात की सूचना द स्टैलर न्यूज़ को मिली तो चैनल की तरफ से भी कंट्रोल रुम व वन विभाग के अधिकारियों से बात करके उन्हें इस बाबत तुरंत कार्यवाही की अपील की गई।

पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here