
पातड़ां (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-राकेश भार्गव। सतगुरु सेवा ट्रस्ट पातड़ां द्वारा अनाज मंडी पातड़ां में 12वां पांच शाम कन्हैया के नाम के दूसरे दिन का शुभारंभ सुनील कुमार जिंदल जै दुर्गा कार पैलेस पातड़ां द्वारा महावीर जी के ध्वजा रोहण एवं एम डी वी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज वांसल द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया। सनातन धर्म की ध्वजा वाहक साध्वी सुश्री भुवनेश्वरी देवी जी कटड़ा वटौत वालों ने शाम को मना लो,छोड़ो जग का ख्याल भजन सुनाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि भगवान को पाना अति सरल है, इस के लिए कोई विशेष योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है। उन्होंने बताया कि प्रहलाद को तो सत्संग अपनी माता के गर्भ में ही मिल गया था। मातंगी ऋषि ने मां शवरी को बहुत पहले ही बता दिया था कि उसकी कुटिया में एक दिन राम आएंगे।संत महिमा का वर्णन करते हुए साध्वी जी ने बताया कि संत तो जगत का उद्धार करने के लिए धरा पर आते हैं।

उन्होंने स्वामी श्री राम सुख दास जी द्वारा रचित मेरी वसीयत का उल्लेख करते हुए कहा कि साफ शब्दों में महाराज जी ने लिखा है कि यदि सुख सकूं और वैभव चाहते हैं तो अपना नाता प्रभू से जोड़ लो,और यदि हताश रहना है तो अपने आप को प्रभू से अलग कर लो।फैसला आपके हाथ में है।महाराज जी ने तूंवा जिंदड़ी दा सदा नहीं वजदेआं रहणा सुना कर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके अन्य के अलावा आर्गेनाईजर केवल कृष्ण, चेयरमैन प्रेम कुमार, अध्यक्ष हरकेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष जगदीश गोयल, सचिव हरिंदर कुमार रिंकू, कैशियर बलदेव कृष्ण, वरिज लाल सिंगला, विक्रमजीत सिंगला, कृष्ण कुमार, वंटी वांसल, संजीव कुमार, मनोज कुमार, तरसेम चंद, अमन शर्मा, विनोद कुमार, दर्शन गर्ग, डाक्टर तरसेम गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष सतगुरु सेवा ट्रस्ट, आनंद प्रकाश सचिव, चंद्र कामरा रानीयां,इंद्र जीत लहरी, नीतिन, सुरेंद शर्मा होशियारपुर, राकेश भार्गव, विनोद कुमार, सतपाल, जश्न, सुखदेव कांसल, अशोक गर्ग पंचकूला, हरि राम एवं अन्य भी उपस्थित थे।











