Monday, October 12, 2026
Home International डेनवर हवाई अड्डे पर विमान में लगी आग, यात्री व चालक दल...

डेनवर हवाई अड्डे पर विमान में लगी आग, यात्री व चालक दल सुरक्षित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान में आग लग गई। इस हादसे में सभी 172 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, कोलोराडो स्प्रिंग्स से डलास फोर्ट वर्थ जा रही उड़ान 1006 के पायलट ने इंजन में खराबी की सूचना दी, जिसके बाद इसे डेनवर की ओर मोड़ दिया गया।

Advertisements

शाम 5:15 बजे विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की, लेकिन गेट ‘C38’ पर पहुंचते ही इंजन में आग लग गई। जैसे ही विमान के इंजन से धुआं निकलता दिखा, तुरंत अग्निशमन दल ने कार्रवाई की और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। FAA ने पुष्टि की है कि यह बोइंग 737-800 विमान था और अब इस घटना की विस्तृत जांच शुरू की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here