Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh अनियमिताओं को रोकने के लिए विजीलैंस द्वारा वाहन फिटनेस कार्यों का औचक...

अनियमिताओं को रोकने के लिए विजीलैंस द्वारा वाहन फिटनेस कार्यों का औचक निरीक्षण

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज ने लुधियाना में परिवहन विभाग द्वारा की गई वाहन फिटनेस पासिंग प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आज मौके पर जाकर, फिटनेस पासिंग सेंटर का औचक निरीक्षण करने का उद्देश्य मोटर वाहन निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों द्वारा नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना था।

Advertisements

उन्होंने आगे खुलासा किया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने वाहनों की बारीकी से जांच की और फिटनेस पासिंग प्रक्रिया की नजदीकी निगरानी की। आगे की जांच के लिए कुछ वाहनों के रिकॉर्ड भी जब्त किए गए। एकत्र किए गए डेटा का गहराई से विश्लेषण करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह औचक निरीक्षण सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क योग्यता प्रमाण पत्र जारी करने में अनियमितताओं को रोकने के लिए ब्यूरो के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here