Thursday, October 29, 2026
Home Latest फूड सेफ्टी अधिकारियों ने बेकरी को नोटिस किया जारी

फूड सेफ्टी अधिकारियों ने बेकरी को नोटिस किया जारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम ने खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सहायक कमिश्नर डा. हरजोत पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों की एक टीम, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकुल गिल, रजनी रानी और अनिल शामिल थे, ने सब्जी मंडी के पास बस्ती शेख में एक बेकरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर टीम ने बेकरी प्रबंधक को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधार करने के निर्देश दिए। सहायक कमिश्नर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी।उन्होंने खाद्य और पेय पदार्थों का कारोबार करने वालों से अपील की कि वे केवल स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन ही बेचें। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here