
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-प्रवीण सोहल। तलवाड़ा सांडपुर नंबर 2 में इंटरकास्ट मैरिज (अंतर्राजातीय प्रेम विवाह) करने वाले जोड़े पर लड़की के पिता ने उसके ससुराल जाकर जानलेवा हमला किया है। इस दौरान लड़का, लड़की और उनकी 2 बहने जो की गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी देते अमरदीप सिंह पुत्र सुखदेव राज ने बताया कि पिछले 17 मार्च को ही उनकी शादी हुई थी। जब वह घर में बैठे हुए थे तभी उनके गेट के बाहर उनकी पत्नी के पिता विनोद आए और उन्होंने उनकी बहनों को कहा कि वह कोर्ट के कोई कागज लेकर आए हुए हैं उनकी बहनों ने गेट खोल दिया और उनको अंदर बिठाया। विनोद कुमार ने अपने झोले से बड़ा डाट निकाला और एक के बाद एक परिजनों पर डाट से हमला करना शुरू कर दिया। विनोद कुमार ने अपनी बेटी दीपिका शर्मा की पीठ पर और हाथ पर डाट मार दिए। जबकि अमरदीप की बहन मुस्कान के सिर पर डाट मारा उसके 7 टांके लगे हैं।


दूसरी लड़की बीना कुमारी को धक्का देकर गिरा दिया। अमरदीप एवं उसकी पत्नी दीपिका शर्मा ने बताया कि लड़की के घर वाले नहीं चाहते थे की यह शादी हो। सभी घायलों को इलाज़ के लिए बीबीएमबी अस्पताल दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











