Thursday, October 29, 2026
Home Himachal मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में किया...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में किया फल वितरण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के सब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष डायरेक्टर एचपीएमसी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के लोगों के साथ टौणी देवी के अस्पताल में मरीज को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के लोगों को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो हर आम आदमी की सोच पर काम कर रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री खुद आम परिवार से निकले हुए व्यक्ति हैं जो हर वर्ग के लोगों की पीड़ा को समझते हैं।

Advertisements

हमारी भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु प्रदान करे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से विनोद कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, जगदीश चंद, सुरेंद्र चौहान, संजीव कुमार, जगदेव चंद, सुरेश, मंत्री सुभाष चंद, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here