Sunday, October 18, 2026
Home Himachal कांग्रेस सेवादल हमीरपुर ने पक्का भरो में गरीब बच्चों संग मनाया सीएम...

कांग्रेस सेवादल हमीरपुर ने पक्का भरो में गरीब बच्चों संग मनाया सीएम का जन्मदिवस: मदन लाल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्म दिवस पर हमीरपुर जिला के पक्का भरो में कांग्रेस सेवादल ने गरीब बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल बांटे। सेवादल के जिला अध्यक्ष मदन लाल कौंडल ने बताया कि इस मौके पर केक भी  काटा गया। उन्होंने बताया कि सीएम सुक्खू स्वयं गरीब और विशेष बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश भर में चला रहे हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं सहित एक नई शुरुआत पक्का भरो से की है।

Advertisements

इसके अलावा विशेष बच्चों के एक स्कूल में भी राशन दान किया गया। उन्होंने बताया कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है तथा हमीरपुर जिला में भी विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी सीएम सुक्खू की नीतियों की कई बार तारीफ कर चुके हैं। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश  उपाध्यक्ष किशोरी लाल वर्मा , जोगिंद्र सिंह , हंस राज , हेमराज, सुरेंद्र प्रकाश चंद इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here