
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के सिरसा में गुजरात पुलिस के 3 जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गुजरात पुलिस की टीम डबवाली क्षेत्र के वेडिंग खेड़ा में किसी मामले की जांच करने के लिए पहुंची हुई थी। इस दौरान जब उनकी गाड़ी हाईवे पर पहुंची तो उनकी गाड़ी एक खड़े वाहन से टकरा गई और टक्कर दौरान 3 कर्मचारियों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर के शवों को कब्जे में लेकर घायलों को ईलाज़ के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उनका ईसाज़ चल रहा है। फिलहाल पुलिस व एनएचएआई टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












