
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रुसी सेना में शामिल 18 में से 16 भारतीय लापता हो गए है। केंद्र सरकार सरकार ने संसद में बताया कि रूसी सशस्त्र बलों में अब भी 18 भारतीय हैं, जिनमें से 16 के बारे में रूस ने लापता होने की सूचना दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में इस बारे में जानकारी दी। सरकार से पूछा गया कि क्या उसके पास रूसी सेना में शामिल भारतीय नागरिकों की संख्या का डेटा है। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय (एमईए) से यह भी पूछा गया कि क्या सरकार के पास उन भारतीय नागरिकों के भारत लौटने की तारीखों का डेटा है, जिन्हें अब तक रिहा किया गया है।


सवालों का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रूसी सशस्त्र बलों में 127 भारतीय नागरिक थे, जिनमें से 97 की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इस मामले पर भारत और रूसी सरकारों के बीच उच्चतम स्तर पर निरंतर बातचीत की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह संभव हो सका।’ कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की सेवा समाप्त होने के बाद, रूस में भारतीय मिशन ने उनकी भारत वापसी में सहायता की, जिसमें यात्रा दस्तावेजों की सुविधा और हवाई टिकटों की व्यवस्था करना शामिल है।
सिंह ने कहा, ‘फिलहाल, 18 भारतीय नागरिक रूसी सेना में हैं, जिनमें से 16 के लापता होने की रूसी पक्ष द्वारा जानकारी दी गई है।’ सरकार ने कहा कि संबंधित रूसी अधिकारियों से ऐसे व्यक्तियों के बारे में रूसी अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे रूसी सशस्त्र बलों में भारतीयों पर एक अद्यतन प्रदान करें और उनकी सुरक्षा, भलाई और शुरुआती निर्वहन को सुनिश्चित करने के लिए भी उन्होंने बोला है।












