Friday, October 23, 2026
Home Himachal टौणी देवी के डीएवी स्कूल में चोरी का प्रयास, काट डाले बैडमिंटन...

टौणी देवी के डीएवी स्कूल में चोरी का प्रयास, काट डाले बैडमिंटन कोर्ट के लोहे के पोल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। गैर सामाजिक तत्वों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि शिक्षा मंदिरों में खेल मैदानों से चोरी की असफल कोशिशें होने लगी है। इसी तरह की एक घटना  टौणी देवी के डीएवी स्कूल में चोरी के  प्रयास की हुई है। यहां असामाजिक तत्वों ने बैडमिंटन कोर्ट के लोहे के पोल  काट डाले। चोर इन पोल को स्कूल परिसर में ही छोड़ भाग खड़े हुए। इस बारे स्कूल  प्रिंसिपल एम एस डोगरा ने बताया कि घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला जब स्कूल स्टाफ ग्राउंड की तरफ गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस बारे पंचायत प्रधान और पुलिस चौकी को सूचना दे दी गई है। उन्होंने असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने की मांग की है। इस बारे ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। पुलिस को सूचना दे दी गई है। बैडमिंटन कोर्ट के लोहे के पोल काटे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here