
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कुमार ने कहा है कि भाजपा अब 6 गुटों में बंट चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पहले 5 गुट थे लेकिन अब पूर्व भाजपा मंत्री रमेश धवाला ने नया गुट बना असली बीजेपी को अंजाम दे दिया है। उन्होंने हमीरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा में गुटबाजी इतनी हावी है कि इसी कारण भाजपा न तो राष्ट्रीय अध्यक्ष और न ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर पा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है । मुद्दों से भाजपा भटक चुकी है।

हिमाचल के बजट में सभी वर्गों को मिला लाभ
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि हिमाचल के 62382 करोड़ रुपए के बजट में 3815 करोड़ रुपए की वृद्धि कर समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया है। आर्थिक प्रबंधन से 2800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि सरकार के सख्त निर्णयों के कारण भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद किए गए। सरकार इस से अर्जित राजस्व को समाज के अलग अलग वर्गों में बांट रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सीमित साधनों में अच्छा बजट पेश करने का प्रयास किया। गया है।
प्राकृतिक खेती, दूध , हल्दी के समर्थन मूल्य से किसानों को लाभ
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती तथा दूध का समर्थन मूल्य बजट में लाया गया। कच्ची हल्दी के ऊपर 90 रुपए प्रति किलो समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। जंगलों के संरक्षण के लिए विशेष योजना तैयार की गई। महिला मंडल, युवक मंडल पौधरोपण करेंगे इसके बदले उन्हें धनराशि मिलेगी।
17 ड्रग्स माफियों की प्रॉपर्टी सीज कर चलाया बुलडोजर
सुरेश कुमार ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशा निवारण पर संज्ञान लिया है। रिहैबिलिटेशन, नशा निवारण, ड्रग्स कंट्रोल एक्ट द्वारा ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसा गया है। उन्होंने कहा कि नेपाल और पाकिस्तान बॉर्डर से गैंगस्टर को पकड़ कर लाया गया। हिमाचल पुलिस की बहुत बड़ी कामयाबी है। यह पहली बार हुआ कि नशे के कारोबारियों पर बड़े स्तर पर कार्यवाही की गई। अब तक 17 प्रॉपर्टी सीज कर बुलडोजर चलाया गया।
एनएच 03 की दुर्दशा के लिए अनुराग ठाकुर भी जिम्मेवार
विधायक सुरेश और कैप्टन रणजीत सिंह से जब एनएच 3 की दुर्दशा बारे प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि एनएच का निर्माण अनुराग ठाकुर के घर के पास से बन रहा है जिसकी क्वालिटी, धूल, लिंक रोड, पानी के छिड़काव को लेकर लोग परेशान है। अनुराग ठाकुर को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।












