Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur वक्फ बिल पास होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए मील का पत्थर...

वक्फ बिल पास होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगाः कमल वर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी कमल वर्मा ने भारत सरकार द्वारा पास किए गए वक्फ बिल से देश में लोकतंत्र मजबूत होगा और यह इसमें मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना दिवस से पहले देशवासियों को एक और उपहार दिया है, जिसका हर भारतीय स्वागत कर रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह बिल पास होने से सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के हाथ बंध जाएंगे और जो लोग इसके असली हकदार होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता से देश की अखण्ता और एकता को मजबूत करने के लिए जो अहम कार्य करने का वायदा किया था उसे वह एक-एक करके पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस बिल के पास होने से देश विरोधी ताकतें और देश के भीरत बैठे अलगाववादी लोग बेचैन हो उठे हैं तथा उनकी दुकानदारी अब पूरी तरह से खतरे में हो गई है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वह केन्द्र सरकार का साथ दें ताकि देश के भीतर एवं बाहर बैठी देशविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here