
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा अपने विधानसभा कार्यालय में लगाए गए जनता दरबार में दर्जनों लोगों ने आकर अपनी समस्याएं बताई। इनमें से मुख्यता विभिन्न मोहल्लों में दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही टूटी-फूटी सड़कों व गलियों,दुषित पीने के पानी, बिजली की तारों में खराबी व बंद सीवरेज आदि की शिकायतें आई। इसके अतिरिक्त पुलिस स्टेशन में सुनवाई ना होना तथा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण काम ना होने की शिकायतें भी थी।

इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह अव्यवस्थित प्रशासनतंत्र के दौर से गुजर रही है तथा आम नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी दर-दर घूमना पड़ रहा है तथा जिससे उनका समय भी बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी अव्यवस्था लोगों ने पहले किसी भी सरकार के समय नहीं झेली। इस मौके पर जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी गैंद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा,जीवेद सूद,जिंदु सैनी, आदि भी उपस्थित थे।











