
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी की तरफ श्री नवमीं के अवसर पर माता चिंतपूर्णी चौक पर हलवा व काले चने प्रसाद का लंगर लगाया गया। इस मौके पर प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने सभी को श्री राम नवमीं की बधाई देते हुए श्री राम चरित मानस का पाठ करने और उसका जीवन में अनुसरन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों एवं शहर निवासियों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर दीपक पुरी उपप्रधान, सुखबीर सिंह महासचिव, राजेश वर्मा महासचिव, विकास शर्मा, गौरव शर्मा सलाहकार, प्रचार मंत्री चरणजीत सेठी, सलाहकार अमित गुप्ता, डॉ. गुरमीत सिंह, इंद्रजीत, राकेश कुमार, दिनकर कपिला, पियूष शर्मा, लाडी दीवाना, बलजीत जीतू, पुनीत शर्मा, वंश लखेसर, राजीव सिंगला, राजू, रिंकू महाजन, भारत भूषण वर्मा, कृष्ण गोपाल आनंद, दीपक गुप्ता सहित अन्य गणामन्य मौजूद थे।











