Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh पन्नू को पंजाब की मानसिकता के बारे में नहीं पता, पूरा पंजाब...

पन्नू को पंजाब की मानसिकता के बारे में नहीं पता, पूरा पंजाब डा. अंबेडकर का करता है सम्मान: डा. चरणजीत

रोपड़/चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा पिछले दिनों संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी की आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं ने निंदा की। आप नेताओं ने कहा कि ऐसे बयान देकर पन्नू पंजाब के लोगों में फूट डालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पंजाबी उसके मकसद को कामयाब नहीं होने देंगे। वीरवार को रोपड़ में आप विधायक डा. चरणजीत सिंह, दिनेश चड्ढा और आप नेता हरमिंदर ढाहे ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया और पन्नू के बयान पर तीखा पलटवार किया। मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ चरणजीत सिंह ने कहा कि पन्नू की टिप्पणी बेहद निंदनीय है। हमारे गुरुओं ने मानवता की बात कही है। और सभी लोगों को एकसमान माना है। पंजाब में कभी भी जाति या धर्म के आधार पर कोई हिंसा नहीं हुई है और हमें उम्मीद है कि आगे भी ऐसा नहीं होगा।

Advertisements

इसलिए जो लोग भी पंजाब को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, वे नाकामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव सिर्फ दलितों की ही नहीं, उन्होंने संविधान के माध्यम से महिलाओं, अल्पसंख्यकों समेत सभी पिछड़े लोगों को संवैधानिक अधिकार दिलाया। डा. अंबेडकर किसी जाति और धर्म विशेष के नहीं हैं बल्कि वह पूरे देश के लिए एक आदर्श पुरुष और प्रेरणा के स्रोत हैं। आप नेता ने कहा कि हम ऐसे बयानों और धमकियों से डरने वाले लोग नहीं हैं। 14 अप्रैल को बाबा साहब के जन्मदिवस वाले दिन आम आदमी पार्टी सभी कार्यकर्ता और नेता उनकी मूर्तियों की झंडा और डंडा के साथ रक्षा करेंगे और इस तरह के शरारती तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here