
जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : राकेश भार्गव। जिला होशियारपुर के प्रसिद्ध गांव जनौड़ी के सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन दरवार में गत वर्षों की भांति इस बर्ष भी वैसाखी का त्योहार वड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 12 अप्रैल शनिवार को बाबा जी का जागरण होगा।13 अप्रैल रविवार को सुबह 9 बजे हवन यज्ञ के पश्चात बाबा जी का झंडा चढ़ाया जाएगा। तत्पश्चात् भंडारा होगा।

इस मौके अन्य के अलावा ठाकुर संजीव, जोगिंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, संदीप कुमार, अजमेर सिंह, नरेंद्र सिंह,शेर सिंह, कुलदीप सिंह, मनोहर लाल, सुमेर सिंह, राजेन्द्र सिंह, करनवीर सिंह, वरूण शर्मा,ईषान ठाकुर व अन्य भी उपस्थित थे।











