
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन से दिसंबर 2023 में दुबई गए गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह की रहस्मयी हालातों में मौत हो गई। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह दिसंबर 2023 में दुबई गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने गुरप्रीत सिंह की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच करके आरोपियों को सजा दी जाए। परिजनों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से गुरप्रीत के मृतक शव को भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है।











