Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh आप नेता दीपक बाली ने प्रताप बाजवा को घेरा, कहा-जब मीडिया में...

आप नेता दीपक बाली ने प्रताप बाजवा को घेरा, कहा-जब मीडिया में यह बयान दे सकते हैं तो पुलिस को क्यों नहीं बता रहें

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब पर्यटन व सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए हैं जिसमें से 18 चल चुके है 32 अभी शेष बचे हैं, की सख्त निंदा की हैं। दीपक बाली ने कहा, “बाजवा साहब आप के पास यह एक मौका है कि आप इन बमों को नष्ट करवाकर पंजाब को बचा सको। लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस महत्वपूर्ण काम के लिए आपके पास समय नहीं हैं, जबकि मीडिया के पास जाने के लिए आपके पास घंटों समय है।” उन्होंने कहा कि आपका उद्देश्य केवल और केवल मीडिया में हाइलाइट होना है। आपको यह नहीं पता कि इससे पंजाब के लोगों पर क्या असर पड़ेगा। अगर असल में आपको पंजाब की चिंता है तों जो भी जानकारी आपके पास है वह तुरंत पुलिस को दें और इनकी जांच करवाएं। आखिर पुलिस को यह देने में दिक्कत क्या है? उन्होंने कहा कि पंजाब की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का कोई शक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। इन ग्रेनेडों से लोगों की जानमाल को भारी नुकसान पहुंच सकता है और हल केवल पुलिस ही निकाल सकती है।

Advertisements

इसलिए पुलिस ने आपको पूछताछ के लिए बुलाया है तो आपको तुरंत जाना चाहिए और सारी जानकारी देनी चाहिए। लेकिन आप पुलिस क पास जाने के बजाय वकील के पास पहुंच गए। बाली ने कहा कि प्रताप बाजवा को पुलिस को सारी जानकारी देकर पंजाब के लोगों का संदेह दूर करना चाहिए। लेकिन उनकी हरकतों से साफ जाहिर होता है कि उन्हें पंजाब और पंजाब के लोगों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। उन्हें सिर्फ मीडिया में बने रहने की चिंता है। आप नेता ने कहा कि बाजवा को अपनी सोच बदलनी चाहिए और जब भी राज्य की सुरक्षा पर कोई खतरा आए तो राजनीति से उपर उठकर पंजाब के लोगों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here