Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal हिमाचल प्रदेश का अपमान बंद करें, प्रधानमंत्री संवैधानिक दायित्व निभाएं: प्रेम कौशल

हिमाचल प्रदेश का अपमान बंद करें, प्रधानमंत्री संवैधानिक दायित्व निभाएं: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधनों में लगातार हिमाचल प्रदेश का अपमान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जैसे गरिमापूर्ण और संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी नेता से यह अपेक्षा की जाती है कि वह देश के सभी राज्यों को एक नज़र से देखे परंतु खेद का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के विषय में झूठ बोल कर अन्य राज्यों में दुष्प्रचार करते हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि वास्तविकता तो यह है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार का अस्तित्व में आना ही प्रधानमंत्री को न गंवार गुजरा और उस पर सरकार को तोड़ने के षडयंत्र मेंभी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी जिसकी वजह से प्रधानमंत्री के मन में प्रदेश तथा प्रदेशवासियों के प्रति खुन्नस है और उसी के चलते केंद्र सरकारअनेक प्रकार कीआर्थिक कटौतियां कर हिमाचल मेंआर्थिक अस्थिरता पैदा करने का षडयंत्र कर रही है।

Advertisements

कौशल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केंद्र के सौतेले व्यबहार के बाबजूद विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए प्रदेश को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी सार्थक और निर्णायक कदम उठाए हैं तथा विकास के साथ साथ समाज कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक कल्याण कारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। कौशल ने प्रधानमंत्री से निवेदन किया कि वह राजनीतिक आधार पर शांत,शीतल और खूबसूरत हिमाचल प्रदेश को एक अभिभावक के नज़रिए से देखें क्योंकि प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह सांवैधानिक कर्तव्य भी है कि वह समस्त राज्यों और देशवासियों को एक नज़र से देखते हुए उनके के साथ न्याय पूर्ण व्यबहार करें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here