Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर फर्जी चार्जशीट...

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर फर्जी चार्जशीट की सख्त निंदा करता हूं: बलबीर सिद्धू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर फर्जी चार्जशीट की निंदा करते हुए कहा, “भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, ऐसी कार्रवाइयां भाजपा के तानाशाही रवैये को साफ तौर पर दर्शा रही हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी इन गंदी चालों से डरने वाली नहीं है। हमारी पूरी पार्टी अपने नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी जी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और भाजपा का डटकर सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।” केंद्र सरकार के “तानाशाही रवैये” पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारराहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी से डरती है, इसलिए वह कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। हालांकि, मैं यह स्पष्ट कर दूं कि भाजपा सरकार उन पर चाहे जितना भी दबाव डाल ले, वह कांग्रेस पार्टी को कभी नहीं गिरा पाएगी।” भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा, ”भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम उनकी इस चाल को सफल नहीं होने देंगे और इसका डटकर मुकाबला करेंगे।”

Advertisements

भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार और कांग्रेस के खिलाफ भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये पर जोर देते हुए सिद्धू ने कहा, “इससे पहले आप सरकार द्वारा विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ एक फर्जी एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें वह सफल नहीं हो सकी और अब भाजपा द्वारा सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी के खिलाफ एक फर्जी ईडी चार्जशीट दायर की गई है। भाजपा और आप सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, वे कभी भी कांग्रेस पार्टी को झुका नहीं पाए हैं और न ही कभी झुका पाएंगे। कांग्रेस पार्टी देश की सेवा करती रही है और करती रहेगी।” सिद्धू ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी जी को निशाना बना रही है और जानबूझकर कांग्रेस पार्टी को परेशान कर रही है। लेकिन हम मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अंत तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।” सिद्धू ने सरकार से मांग की, ”कांग्रेस पार्टी के नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रताप सिंह बाजवा जी के खिलाफ फर्जी एफआईआर और आधारहीन आरोप पत्र दायर करने की बजाय, इन दोनों सरकारों को भारत और राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here