Wednesday, October 28, 2026
Home Latest जिले में 18,248 मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 17,274 मीट्रिक टन की...

जिले में 18,248 मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 17,274 मीट्रिक टन की खरीद, 27 करोड़ का भुगतान

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि अब तक जिले की विभिन्न मंडियों में 18,248 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से 17,274 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गेहूं का 27 करोड़ रुपये का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है। डा. अग्रवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन में जिले की 79 मंडियों में 5.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बंपर फसल उत्पादन को देखते हुए 23 अस्थायी मंडियों की भी व्यवस्था की गई है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को गेहूं सीजन के सफल समापन के लिए सुचारू खरीद, समय पर लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डा. अग्रवाल ने गेहूं की उचित खरीद सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसानों से गेहूं का एक-एक दाना मंडियों में खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि बारदाने से भी कोई समस्या पैदा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए खरीद केन्द्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वही, मंडियों में किसानों द्वारा की गई उचित प्रबंधों की भी सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here