
मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के दमोह में एक एसयूवी के पुल से सूखी नदी में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 से अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी मुताबिक बोलेरो वाहन में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और वह लोग किसे कार्यक्रम से लौट रहे थे और वह 2 अलग-अलग वाहनों में सवार थे और इस दौरान एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया।

हादसे दौरान कार में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की बात की जा रही है।












