Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-19 टीम का चयन 26 अप्रैल को: डा. रमन घई

अंडर-19 टीम का चयन 26 अप्रैल को: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्टिक अंडर-19 टूर्नामैंट में भाग लेने वाली होशियारपुर क्रिकेट टीम का चयन 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे स्थानीय एचडीसीए की ग्राउंड, रेलवे मंडी होशियारपुर में होगा। इस अंडर-19 ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 1 सितंबर 2025 तक 19 साल से कम होनी चाहिए।

Advertisements

जानकारी देते हुए डा. रमन घई ने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी होशियारपुर जिले से संबंधित होने चाहिए। उन्होंनें बताया कि इस ट्रायल में चुने हुए खिलाड़ी 27 अप्रैल से 3 मई तक लगाए जाने वाले कैंप में भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here