Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur शिवसेना लॉयन पार्टी की ओर से पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि की...

शिवसेना लॉयन पार्टी की ओर से पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि की गई भेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना लॉयन पार्टी की एक हंगामी मीटिंग कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में राष्ट्रीय युवा चेयरमैन बंटी जोगी भी उपस्थित थे। मीटिंग में सबसे पहले दो मिन्ट का मौन रख कर पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी सैलानी परिवार सहित जम्मू कश्मीर घूमने के लिए गए थे लेकिन बड़े दुख की बात है कि केन्द्र की मोदी सरकार तथा जम्मू कश्मीर की सरकार की नाकामी के कारण आतंकवादी निहत्थे लोगों की गोलियां मार कर हत्या करने में कामयाब हो गये। उन्होने कहा कि जब सरकार जानती थी की पर्यटक वहां धूमने गए हुए हैं तो उचित सुरक्षा प्रबंध क्यों नहीं किए गए, वहां पर पुलिस बल का एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। यह केन्द्र और राज्य सरकार की बड़ी नाकामी है जिसका खामियाज़ा लोगों को अपनी जान गवा कर भुगतना पड़ा।

Advertisements

उन्होने मांग की कि सरकार शहीदों के परिवारों की आर्थिक सहायता करे और जिन दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया है उन्हें ढूंढ कर लाया जाये और कड़ी कारवाई की जाये। जावेद खान ने आगे कहा कि जैसे शहीदों के परिवार वालों ने बताया है कि आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछ कर गोलियां मारी हैं इससे साबित होता है कि देश के दुश्मन धर्म की आड़ में आपसी भाईचारे को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होने सभी से आपसी भाईचारे को बनाये रखने की अपील की। इस अवसर पर विक्रम मेहता, हैप्पी, ठाकुर, निकलेश, सोनी, राजविन्दर, रोहित, दीपक शर्मा, यश शर्मा, प्रदीप, राम लाल, टोनी, विक्की, राहुल ठाकुर, विनोद वर्मा, साजन तथा भारी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here