
यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। यूपी के सहारनपुर के गांव निहालखेड़ी में स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निहालखेड़ी गांव के ग्रामीण अपने खेतों पर जा रहे थे और अचानक गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाके के साथ पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई।

धमाके दौरान फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे उनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस अधिकारी हादसे की जांच कर रहे है।












