Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur स्टूडेंट पुलिस कैडेट के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को गर्म हवाओं...

स्टूडेंट पुलिस कैडेट के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को गर्म हवाओं से बचने संबंधित दी जानकारी

Oplus_131072

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल.अज्जोवाल में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को गर्म हवाओं से बचने संबंधित जानकारी दी गईं। इस मौके पर डी.पी.ई.हरमीत कौर ने कहा कि गर्मी का मौसम अब अपने चरम पर पहुंच रहा है। गर्मी से बचाव के लिए बच्चों को अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। अगर किसी को किडनी अथवा लीवर की परेशानी के चलते कम पानी पीने की सलाह दी गई हो तो वह डॉक्टरी सलाह के साथ तरल पदार्थ का सेवन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल आते जाते समय अपने सिर को ढक कर रखने का प्रयास करना चाहिए। जितना संभव हो सके छांव में चलना चाहिए।

Advertisements

इसके अलावा अपने पास पानी की बोतल रखने की कोशिश करनी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर पानी का सेवन किया जा सके। बिना जरुरत के घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए ताकि पौधों की छांव में हम बैठ सके अथवा चल सके। इसकी अतिरिक्त हमें पौष्टिक आहार लेना चाहिए। इस उपरांत बच्चों ने स्कूल परिसर में एक जागरूकता रैली भी निकाली तथा बच्चों के पोस्टर मेकिंग मुकाबले भी करवाए गए।इस मौके पर प्रिंसिपल अशोक कुमार, अमरीक सिंह, किशोर लाल आदि भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here