Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur डा. ओबराय ने जेल को भेंट की एम्बुलैंस व डैंटल क्लीनिक खोलकर...

डा. ओबराय ने जेल को भेंट की एम्बुलैंस व डैंटल क्लीनिक खोलकर समाज सेवा में जोड़ा नया अध्याय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सरवत दा भला ट्रस्ट के संस्थापक, विश्व के महान दानी डा एस पी सिंह ओबराय द्वारा होशियारपुर के गुरुद्वारा श्री कलगीधर में डैंटल क्लीनिक समाज सेवा में शुरू की गई। पत्रकार वार्ता में डा ओबराय ने बताया कि अव तक उन द्वारा 132 क्लीनिकल लैव देश के विभिन्न शहरों में खोली जा चुकी हैं।उन द्वारा समाज सेवा में अर्पित की जाने वाली यह 10वीं डैंटल क्लीनिक है। उन्होंने कहा कि यदि मरीजों की संख्या बढ़ जाती है तो एक और चेयर शीघ्र ही स्थापित कर दी जाएगी।

Advertisements

यहां यह वर्णनीय है कि डा सिंह द्वारा अवतक 132 लड़कों की वल्लड मनी देकर फांसी की सजा माफ करवाई जा चुकी है। विदेशों में जिन लोगों की मृत्यु हुई है,उनके शव भारत में लाने का सारा खर्च उठाया गया है। यह गिनती 409 तक पहुंच चुकी है।  समाज सेवा में और स्तंभ स्थापित करते हुए जरूरत मंद भाई बहनों को मासिक पैंशन प्रदान की जा रही है। होशियारपुर के साथ साथ अन्य शहरों में डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं, यहां नाम मात्र शुल्क से डायलिसिस किया जाता है।इसके साथ रोजगार की समस्या को देखते हुए सिलाई कढ़ाई सैंटरों के साथ साथ कम्प्यूटर सैंटर खोले गए हैं। यहां पास होने वाले परीक्षार्थियों को आई एस ओ 9001:2015 सर्टिफिकेट दिए जाते हैं,जो पूरी तरह मान्य हैं।

इस मौके अन्य के अलावा पूर्व डीजीपी राजेन्द्र सिंह, डाक्टर रछपाल सिंह अटवाल, वरिंदर सिंह बाजवा पूर्व लोकसभा मैंबर एवं प्रधान गुरूद्वारा कलगीधर कमेटी, बलजीत सिंह कालीकट, चरनजीत सिंह,मैनेजर बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह रंधावा, सचिव अवतार सिंह, कोषाध्यक्ष एवं प्रैस सचिव राकेश भार्गव, गुरप्रीत सिंह, जगमीत सिंह सेठी, नरेंद्र धूर,परशोत्म सैनी,वहादर सिंह सुनेत, मनजीत सिंह जंडा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here