Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur सेंट कबीर पब्लिक स्कूल चगरां में करवाया गया इंटर-हाऊस क्विज़ मुकाबला

सेंट कबीर पब्लिक स्कूल चगरां में करवाया गया इंटर-हाऊस क्विज़ मुकाबला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, चगरां में इंटर-हाऊस क्विज़ मुकाबला करवाया गया। इस मुकाबले में अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाऊस का प्रतिनिधित्व करते हुये शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisements

इस मुकाबले में एक्वा हाऊस की टीम ने जीत हासिल की। डा. अशीश सरीन (एम.डी) की ओर से विजयी टीम को बधाई दी गई तथा विद्यार्थियों को भविष्य में और मेहनत करने तथा जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here