Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh ‘आप’ का सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी, झाड़ू लेकर सड़कों पर...

‘आप’ का सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी, झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे मंत्री/विधायक

चंडीगढ़/लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। शहर की सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता को बनाए रखने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शनिवार को लुधियाना शहर के सभी विधायकों और मेयर के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के नेतृत्व में यह अभियान चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर चौक से शुरू हुआ। फिर विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भी अभियान चलाया। लुधियाना दक्षिण की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने ढोलेवाल चौक से, आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने गिल रोड स्थित भगवान चौक से, लुधियाना सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने शगुन पैलेस से और लुधियाना उत्तर के विधायक ने सिंह नगर में सफाई अभियान चलाया। वहीं लुधियाना पूर्व के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल और मेयर इंद्रजीत कौर ने वर्धमान चौक, चंडीगढ़ रोड से अभियान शुरू किया। अमन बग्गा और निधि गुप्ता सहित पार्षदों ने भी सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पहल के समर्थन में नगर निगम आयुक्त आदित्य दचलवाल, अतिरिक्त आयुक्त परमदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त अंकुर महेंद्रू और अभिषेक शर्मा तथा क्षेत्रीय आयुक्त नीरज जैन एवं गुरपाल सिंह सहित नगर निकाय के अन्य कई अधिकारी भी अभियान में शामिल हुए। य

Advertisements

ह स्वच्छता अभियान आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। इसमें न केवल सड़कों और पार्कों की सफाई पर ध्यान दिया जाएगा, बल्कि गर्मी के मौसम में सुचारू सार्वजनिक सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए सीवर लाइनों और सड़कों व नालियों की सफाई की जाएगी। वहीं स्थानीय निवासियों को वेक्टर जनित रोगों से बचाने के लिए फॉगिंग भी की जाएगी। राज्य सरकार की अगुवाई में चलाए जाने वाले इस अभियान में पूरे लुधियाना शहर में नियमित स्वच्छता गतिविधियां, अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम समेत कई काम किए जाएंगे। लुधियाना के गुमनाम नायकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शनिवार सुबह जमालपुर चौक पर अभियान का शुभारंभ करते हुए सफाई कर्मचारियों को चाय पिलाई और मिठाई दी। उन्होंने शहर की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में उनके नियमित प्रयासों की सराहना की। मंत्री मुंडियां ने शहर के विधायकों और मेयर के साथ मिलकर सभी लुधियाना निवासियों से इस नेक कार्य में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कचरे को अलग-अलग करने, पर्यावरण अनुकूल तरीकों को अपनाने और लुधियाना को स्वच्छ शहर बनाने में मदद करने के लिए अभियान में सामूहिक भागीदारी की अपील की। आप नेताओं ने जनता से अपील की कि खुले स्थानों या भूखंडों पर कचरा डालने से परहेज करें और स्थानीय प्राधिकारियों का सहयोग करें। उन्होंने निवासियों को इस स्वच्छता पहल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया और कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ लुधियाना शहर के लिए हमें इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here