Monday, October 12, 2026
Home Latest राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 2025 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए हैं। वर्ष के पहले पद्म समारोह में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया। जबकि बाकी हस्तियों को जल्द ही एक अलग समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए। प्रसिद्ध रागी और शबद गायक भाई हरजिंदर सिंह को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। श्रीनगर के भाई हरजिंदर सिंह को सिख धर्म की गुरबानी कीर्तन परंपरा का मुख्य स्तंभ माना जाता है।

Advertisements

उन्होंने भावपूर्ण और मधुर कीर्तन के माध्यम से गुरबाणी और साहिबजादों के बलिदान को जीवंत कर दिया। उनका जन्म 1958 में पंजाब के गुरदासपुर जिले के बलदवाल गाँव में हुआ था। गायिका जसपिंदर नरूला को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता अजित और निर्देशक शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग़ज़ल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार उनकी पत्नी ने प्राप्त किया। कला के क्षेत्र में साउथ फिल्मों के एक्टर अजीत और फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया। अवॉर्ड उनकी पत्नी फरीदा ने लिया।

क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री, हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण दिया गया। वहीं कुवैत की योग टीचर शेखा अली को भी चिकित्सा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here