Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: 15000 रिश्वत लेता एएसआई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा...

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: 15000 रिश्वत लेता एएसआई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 8 में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) संजय कुमार को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर के गांव रेरू के निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके बेटे, जिसके खिलाफ उपरोक्त थाने में पुलिस केस दर्ज था, को कथित तौर पर शरण देने के मामले में बी.एन.एस. की धारा 249 के तहत उसका नाम दोबारा नामजद करने की धमकी देकर उक्त पुलिस कर्मचारी ने 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की है।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता का नाम पहले उसके बेटे को शरण देने के चलते एफ.आई.आर. में शामिल किया गया था लेकिन बाद में पुलिस जांच के बाद उसका नाम हटा दिया गया था, फिर भी उक्त ए.एस.आई. शिकायतकर्ता को उसी मामले में बी.एन.एस. की धारा 249 के तहत दोबारा नामजद करने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्राथमिक पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और बी.एन.एस. की धारा 308 (2) के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here