
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में सानवी शर्मा सपुत्री अतुल शर्मा एवं शालिनी नाभ को जिसने दसवीं की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लड़कियों में प्रथम तथा होशियारपुर जिले में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता-पिता तथा दादा दादी का नाम रोशन किया है को इस महान उपलब्धि के लिए उसे सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने कहा कि ’’विद्या विहीन नर पशु समाना’’ विद्या मनुष्य का तीसरा नेत्र है और विद्या मनुष्य को अज्ञान के अंधेरे से निकाल कर ज्ञान की रोशनी में ले जाती है। इस बात को चरितार्थ कर सानवी शर्मा ने होशियारपुर जिले का नाम रोशन किया। श्री अरोड़ा ने सानवी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी मेहनत के पथ पर चलते हुए कामयाबी हासिल करेगी जो कि होशियारपुर के साथ-साथ पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी । उन्होंने कहा कि दूसरे बच्चों को भी सानवी शर्मा का अनुसरण करते हुए पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए ता जो शहर का नाम देश में चमकता रहे।
अरोड़ा ने बताया कि यह पूरा परिवार समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रहा है पहले सानवी के दादाजी स्वर्गीय श्रीधर शर्मा (ठेकेदार) भारत विकास परिषद के सक्रिय सदस्य थे और प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता के लिए तत्पर रहते थे और उनके बाद उनका बेटा परिषद परिवार में शामिल होकर मानवता की सेवा कर रहा है ।
इस मौके पर सानवी शर्मा ने परिषद का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आगे भी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करेगी और सफलता हासिल करने का प्रयास करेगी और सानवी ने कहा कि वह समाजिक क्षेत्र में अपनी सेवायें देने के लिए हमेशा भारत विकास परिषद का सहयोग करेगी। इस अवसर पर विजय अरोड़ा, टिंकू नरुला, रवि मनोचा, मदनलाल महाजन, अजय चावला, सन्नी नारंग व परिवार की ओर से आशा शर्मा (दादी), सोहम शर्मा, अलिका शर्मा, संदीप पलिंजा आदि उपस्थित थे ।












