
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से 10वीं कक्षा के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में जहां जिला लुधियाना 52 मैरिट्स लेकर पहले नंबर पर रहा, वहीं होशियारपुर में 47 मैरिट्स लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा ने बताया कि 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 47 मैरिट्स आई है, इनमें 5 लड़के तथा 42 लड़कियां शामिल है। उन्होंनें बताया कि इसके अलावा जिले का रिजल्ट 97.15 प्रतिशत रहा है। उन्होंनें दसवीं कक्षा में मैरिट व पास होने वाले बच्चों, स्कूल स्टॉफ तथा अभिभावकों को बधाई दी है।












