Thursday, October 22, 2026
Home Latest पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में “तारे ज़मीन पर” वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में “तारे ज़मीन पर” वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह “तारे ज़मीन पर” का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जालंधर की पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर (IPS) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पालीशाह ने पुष्प गुच्छ देकर  समारोह के अतिथियों का स्वागत किया। । विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा चौधरी, अध्यक्ष, F.W.O., 223 ABOD, ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisements

मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र:-

समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत नृत्य से हुई, जिसने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा, सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया जागरूकता से संबंधित समूह नृत्यों ने जहां सामाजिक संदेश दिया, वहीं उड़िया एवं आंध्र प्रदेश के लोकनृत्य भारत की सांस्कृतिक विविधता का परिचय बने। ‘नशा मुक्ति’ पर आधारित नाटक ने समाज में इस गंभीर समस्या के प्रति चेतना जगाई। पंजाबी लोकनृत्य ‘गिद्धा’ ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान:-

विद्यालय द्वारा प्रस्तुत डिजिटल रिपोर्ट में छात्रों की शैक्षणिक व सह-पाठ्यचर्यात्मक उपलब्धियों का समावेश किया गया। मुख्य अतिथि धनप्रीत पुलिस आयुक्त जालंधर एवं विशिष्ट अतिथि पूजा चौधरी, अध्यक्ष, F.W.O., 223 ABOD, ने कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में  करीब 150 विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि धनप्रीत कौर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को भविष्य में और बेहतर लक्ष्य निर्धारित करने तथा सतत प्रयास करते रहने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और विद्यालय की उत्कृष्टता की सराहना की।

 विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here