Friday, October 23, 2026
Home Education विधायक जिम्पा ने एलीमेंट्री स्कूल सुंदर नगर में विकास कार्यों का किया...

विधायक जिम्पा ने एलीमेंट्री स्कूल सुंदर नगर में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने पंजाब शिक्षा क्रांति के अंतर्गत सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सुंदर नगर में 92 लाख रुपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है। सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, स्मार्ट क्लासरूम, साफ-सुथरे शौचालय, आधुनिक लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है।

विधायक जिम्पा ने कहा कि  स्कूल में दी जा रही सुविधाओं से न केवल छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा, बल्कि अभिभावकों का विश्वास भी सरकारी स्कूलों पर और मजबूत होगा।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में और भी सरकारी स्कूलों में इसी प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे ताकि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने विधायक जिम्पा का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से सरकारी स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर देने की स्थिति में आ रहे हैं।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, गंगा प्रसाद, पार्षद चंद्रावती, पार्षद मंजीत कौर, संदीप चेची, कुश श्रद्धा, मोहन लाल, मास्टर रमन कुमार, पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद
रंजीत कौर, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चन्द्र प्रकाश सिंह के अलावा स्कूल के अध्यापकगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here