Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर निवासी ब्लैक ऑउट के दौरान प्रशासन का पूरा साथ दें: जावेद...

होशियारपुर निवासी ब्लैक ऑउट के दौरान प्रशासन का पूरा साथ दें: जावेद खान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पाकिस्तान के साथ चल रहे युद्ध में हमारी सेनाएं पाकिस्तान का डट कर मुकाबला कर रही हैं और उसे मुंह तोड़ जबाव दिया जा रहा है। समूह भारतवासियों को अपनी सेनाओं पर गर्व है जो कि जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात डयूटी निभा रही हैं  वो भी अपनी जान की परवाह किए बिना। उन्होने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि सभी देशवासी जात और धर्म से उपर उठ कर एक साथ खड़े हो कर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव दे रहे हैं।

Advertisements

उन्होने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम प्रशासन को सहयोग दें और ब्लैक ऑउट के समय घर से बाहर न निकलें व घरों में लाईटें न जगाएं तथा प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें , क्योंकि इसी में हम सभी की सुरक्षा है। कोई नहीं चाहेगा कि हमारे शहर होशियारपुर में किसी का भी जान और माल का नुकसान हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here