
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। वासल एजुकेशन के अधीनस्थ संचालित जैम्स कैब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर का 12वीं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम शानदार रहा।कक्षा 12वीं में स्कूल के छात्रों ने कड़ी मेहनत करके शानदार सफलता हासिल की। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत–प्रतिशत रहा।


कामर्स विषयों में दिविया कपूर ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान किया ,वहीं हर्षिता वर्मा व पिया उप्पल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल मे दूसरा स्थान हासिल किया। आर्टस विषयों के साथ अनिका ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम व अर्श सैनी ने 94 प्रतिशत पाकर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सार्इंस,कामर्स और आर्टस विषयों के 23 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाप्त किए।
प्रिंसिपल शरत कुमार सिंह जी ने कहा कि स्कूल के अध्यापकों ने अथक प्रयासों के द्वारा छात्रों को न केवल अंक प्राप्त करने के लिए तैयार किया ,उन्हें जीवर्नयात्रा के हर पड़ाव के लिए तैयार किया है। इस मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल जी ने कहा कि वासल एजुकेशन व स्कूल अपने विद्यार्थियों की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई देता है। संजीव वासल जी ने इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत व अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया। स्कूल परिसर में टॉपर छात्रोंं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया व केक काटकर छात्रों व अभिभावकों का मुक्तह मीठा करवाया। छात्रों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा करके खुशियाक्त मनाई।












