Sunday, October 18, 2026
Home Crime पत्रकार धर्मेंद्र चौहान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पत्रकार धर्मेंद्र चौहान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झज्जर (द स्टैलर न्यूज़)। झज्जर के एक गांव में एक पत्रकार की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि गांव लोहारी निवासी पत्रकार धर्मेंद्र चौहान बीती देर शाम खाना खाने के बाद अपने घर के सामने टहल रहे थे। इस दौरान दो युवक आए और उन्होंने धर्मेंद्र चौहान के सिर पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमले और मौके से फरार हो गए।

Advertisements

पत्रकार धर्मेंद्र चौहान को गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र चौहान की मौत हो गई। धर्मेंद्र चौहान एक टीवी चैनल से जुड़े हुए थे और पिछले कई सालों से झज्जर में ही रहकर पत्रकारिता कर रहे थे। घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने और रोष जताया हैं और हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मामले में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here