Wednesday, October 28, 2026
Home Latest हमीरपुर में 1,49,539 राशन कार्डों के 5,34,135 उपभोक्ताओं को 316 डिपुओं से...

हमीरपुर में 1,49,539 राशन कार्डों के 5,34,135 उपभोक्ताओं को 316 डिपुओं से मिल रहा राशन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के कुल 1,49,539 राशन कार्डों के 5,34,135 उपभोक्ताओं को 316 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से कुल 15.27 करोड़ रुपये से अधिक की खाद्य सामग्री वितरित की गई। यह जानकारी डीसी  हमीरपुर अमरजीत सिंह ने दी।

Advertisements

उपायुक्त ने कहा कि फील्ड में नियमित रूप से निरीक्षण किए जाने चाहिए तथा खाद्य वस्तुओं की अधिक से अधिक सैंपलिंग होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गत चार महीनों के दौरान विभाग के अधिकारियों ने 378 निरीक्षण किए, जिनमें से एक मामले में अनियमितता पाई गई। इसके अलावा विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 30 सैंपल भी लिए गए, जिनमें से एक सैंपल ठीक नहीं पाया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने के प्रस्तावों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। समिति ने विभाग के निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले आवेदनों को मंजूरी प्रदान करने का निर्णय लिया। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी और समिति के अन्य सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here