
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर समूह वकील भाईचारे द्वारा चुनाव के जरिए एडवोकेट रणजीत सिंह किट्टी को प्रधान, नवजोत सिंह मान को उपप्रधान तथा रजनी नंदा को सचिव चुना गया है। इस मौके पर ढोल की थाप पर नाच कर जीत की खुशी का इजहार किया गया। बता दे कि प्रधानगी पद के लिए 3, उपप्रधान के लिए 2 और सचिव के लिए 3 कैंडिडेट चुनाव मैदान में थे।













