Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार ने विभिन्न बोर्डों और कॉरपोरेशनों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं...

पंजाब सरकार ने विभिन्न बोर्डों और कॉरपोरेशनों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं डायरेक्टरों की नियुक्ति की

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज विभिन्न सरकारी बोर्डों और कॉरपोरेशनों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं डायरेक्टरों की नियुक्ति की है। 

Advertisements

आप नेता दीपक चौहान को पंजाब औद्दोगिक विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार टीनू को पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक का चेयरमैन बनाया गया है। पार्टी नेता प्रभवीर बराड़ को पनसप का और डॉ. तेजपाल सिंह गिल को पनग्रेन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इसके इलावा विभिन्न बोर्ड और कॉर्पोरेशन में करीब 20 वाइस चेयरमैन और निदेशकों की भी नियुक्त की गई है। वहीं पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में सरकार की तरफ से दो सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें अपनी जिम्मेदारी को मेहनत और ईमानदारी से निभाने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “सभी साथियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं। ‘रंगला पंजाब’ टीम में आपका स्वागत है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। आने वाले दिनों में और भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। अपना प्यार और विश्वास बनाए रखें।” 

नियुक्तियों का विवरण

1. दीपक चौहान, चेयरमैन, (औद्योगिक विकास बोर्ड)

2. पवन कुमार टीनू, चेयरमैन, (पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक)

3. प्रभवीर बराड़, चेयरमैन, पनसप (PUNSUP)

4. डॉ. तेजपाल सिंह गिल, चेयरमैन, पनग्रेन

5. डॉ हरिंदर सिंह बग्गा, चेयरमैन (मार्केट कमेटी- पंजे के उत्तर)

6. अनु बब्बर, डायरेक्टर (पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम लिमिटेड)

7. अमन कुमार मित्तल, डायरेक्टर (पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम लिमिटेड)

8. डॉ. दीपक बंसल, वाइस चेयरमैन (पंजाब गौ सेवा आयोग)

9. नयन छाबड़ा, वाइस चेयरमैन (पंजाब युवा विकास बोर्ड)

10. प्रभजीत सिंह(करण), डायरेक्टर, पंजाब राज्य बस स्टैंड (PUNBUS)

11. अमरदीप कौर, डायरेक्टर, पंजाब राज्य बस स्टैंड (PUNBUS)

12. दलजीत सिंह मियादियां, डायरेक्टर (पंजाब डेयरी विकास बोर्ड)

13. लखबीर सिंह औजला, डायरेक्टर, (पंजाब डेयरी विकास बोर्ड)

14. जगसीर सिंह, डायरेक्टर (पंजाब डेयरी विकास बोर्ड)

15. रॉबी कंग, डायरेक्टर, (पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी निगम लिमिटेड (पंजाब इन्फोटेक)

16. जसबीर सिंह धंजल, डायरेक्टर, (राज्य पिछड़ा वर्ग एवं भूमि विकास निगम)

17. दिनेश कश्यप, निदेशक (पंजाब राज्य पिछड़ा वर्ग एवं भूमि विकास निगम), 

18. सकत्तर सिंह, निदेशक (पंजाब राज्य एनआरआई आयोग)

19. गुरप्रीत सिंह विर्क, निदेशक (पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, पटियाला)

20. रविंदर पाल सिंह पाली, निदेशक (पंजाब राज्य कंटेनर और वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) -CONWARE

21. हरविंदर सिंह, निदेशक (पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम लिमिटेड)

22. कश्मीर सिंह वाला, निदेशक (पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड)

23. रविंदर हंस, निदेशक (पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम)

24. राम कुमार मुकारी, निदेशक (पंजाब कृषि निर्यात निगम)


पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में दो नए सदस्यों की नियुक्ति

1. मनवीर खुड्डियां, सदस्य, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना

2. माता भुपिंदर कौर, सदस्य, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here