Friday, October 9, 2026
Home Chandigarh ट्राइडेंट लिमिटेड द्वारा वित्त वर्ष 25 और चौथी तिमाही के शानदार वित्तीय...

ट्राइडेंट लिमिटेड द्वारा वित्त वर्ष 25 और चौथी तिमाही के शानदार वित्तीय परिणामों की घोषणा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ट्राइडेंट लिमिटेड ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्तीय वर्ष 2025 के लिए शानदार वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने चौथी तिमाही में बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 12 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 1883 करोड़ रुपए की आय दर्ज की है। ट्राइडेंट ने सालाना आधार पर भी आय में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड एबिटिडा 264 करोड़ रुपये रहा और इसमें तिमाही दर तिमाही 15% और सालाना आधार पर 18% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चौथी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 133 करोड़ रुपये रहा और तिमाही दर तिमाही 67% और सालाना आधार पर 2 गुना वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisements

वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड राजस्व 7047 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 3% की बढ़ोतरी है। कंसोलिडेटेड एबिटिडा वित्त वर्ष 24 में 998 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 25 में 971 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 25 के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (पीएटी) 6% सालाना आधार पर बढ़कर 371 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही 31 मार्च, 2025 को कंपनी का नेट डेट 895 करोड़ रुपये ही रह गया, जबकि 31 मार्च, 2024 को यह 1530 करोड़ रुपये था, यानी इसमें शुद्ध 635 करोड़ की कमी दर्ज की गई है।

वित्तीय परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक नंदा, मैनेजिंग डायरेक्टर, ट्राइडेंट लिमिटेड ने कहा कि “जैसा कि हम ट्राइडेंट लिमिटेड के चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 25 के परिणामों को देखते हैं तो ये स्पष्ट है कि चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक स्थितियों के बीच, हमारी कंपनी ने साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की है। हमने कंपनी के डेट पोर्टफोलियो में कुल 635 करोड़ की कमी कर बड़ी सफलता हासिल की है और अपने डेट इक्विटी अनुपात को 0.35 से 0.19 तक सुधार कर अपनी बैलेंस शीट को काफी मजबूत किया है। इसके अलावा, आर्थिक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव के बावजूद, साल-दर-साल आधार पर करंट रेश्यो में 1.58 से 2.01 तक सुधार के माध्यम से हमारी वित्तीय सेहत मजबूत हुई है। “

उन्होंने कहा कि हम एक साथ नए प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के माध्यम से स्ट्रेटजिक डायवर्सीफिकेश का प्रयास कर रहे हैं। आज के दौर के ग्राहकों की बदलती पंसद और प्राथमिकताओं के अनुसार इनोवेटिव प्रोडक्टस  पर हमारा ध्यान बढ़ा है। हाल ही में हुए अमेरिकी टैरिफ संशोधनों और भारत और यूके के बीच नए एफटीए से पॉजिटिव लाभ के साथ मिलकर, हम तेजी से उभरते नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए अनुकूल स्थिति में हैं। इसके साथ ही हम सस्टेनेबल ग्रोथ और ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखते हैं। श्री दीपक नंदा ने कहा कि आगे बढ़ते हुए, हम अपने वॉल्यूम, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स और ईएसजी में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। इस आधार पर, ट्राइडेंट लिमिटेड आने वाली समय में सस्टेनेबल ग्रोथ और इनोवेशन  का अपना सफर जारी रखने के लिए तैयार है।

वित्त वर्ष 2025 में बिज़नेस परफॉरमेंस :

• वर्ष के लिए यार्न बिज़नेस का कंसोलिडेटेड राजस्व वित्त वर्ष 25 में 3612 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 3262 करोड़ रुपये था;  इसमें 11% की ग्रोथ दर्ज की गई है।

• वर्ष के लिए होम टेक्सटाइल बिज़नेस का कंसोलिडेटेड राजस्व 3968 करोड़ रुपये रहा, जोकि पिछले वर्ष से 2%  वृद्धि दर्शाता है।

• वित्त वर्ष 25 के लिए पेपर और केमिकल्स बिज़नेस का कंसोलिडेटेड राजस्व वित्त वर्ष 24 के 1146 करोड़ रुपये की तुलना में 1008 करोड़ रुपये रहा।

• सोलर क्षमता 11.02MWp से बढ़कर 51.92MWp हो गई, जिससे कार्बन फुटप्रिंट कम हुआ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here