Sunday, October 4, 2026
Home Education अंग्रेज़ी कौशल निखारने हेतु रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन

अंग्रेज़ी कौशल निखारने हेतु रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलबाहा में अंग्रेज़ी अध्यापिका प्रीति बाला के मार्गदर्शन में नवमीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी भाषा में बोलने की दक्षता को बढ़ावा देना था।

Advertisements

स्कूल ईचार्ज श्री सुभाष शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करती हैं। साथ ही, इससे अंग्रेज़ी भाषा में उनकी समझ और संप्रेषण क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार होता है। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुति दी, जिसमें उनकी रचनात्मकता और भाषा पर पकड़ स्पष्ट रूप से झलकी। दसवीं कक्षा की विजेता टीम में अमृता, सावी, पारुल, सदीक, सिमरन कलसी और खुशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नवमीं कक्षा से आशुतोष, प्रिया, राधिका, सागर पटियाल, मन्नत और सिया की टीम ने शानदार भूमिका निभाकर विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। श्रीमती प्रीति बाला ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि  ऐसे आयोजनों से न केवल भाषा का विकास होता है बल्कि छात्र-छात्राओं में टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। विद्यालय में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। समूह स्कूल स्टाफ द्वारा इस प्रयास की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here