
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। शिक्षक दिवस के मौके पर होशियारपुर में अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश स्तरीय समारोह के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जहां अपने पुराने अंदाज में हंसा-हंसा कर उपस्थिति का शिक्षा के महत्व और बच्चों के भविष्य निर्माण में अध्यापक वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डाला वहीं उन्होंने बच्चों के विकास से जुड़ी एक ऐसी बात कही, जिसने उपस्थित अध्यापकों एवं अन्य लोगों का ध्यान खींचते हुए अपना कायल कर लिया।

सीएम मान ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें पढ़ाई करवाए जाने की नीति पर कार्य किया जा रहा है। क्योंकि कई बार देखा गया है कि जिस बच्चे की रुचि इतिहास में है उसे हम जबरदस्ती साइंस व मैथ आदि पढ़ाते हैं, जिससे उसकी रुचि विपरीत कार्य होने से उसका विकास नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि हम ऐसी पढ़ाई करवाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जो जिंदगी के करीब हो और जिसकी जैसी रुचि होगी वैसा उसे बनाएंगे। इसलिए सरकार द्वारा स्कूल आफ एमिनैस बनाए गए हैं ताकि जो बच्चे को उसकी रुचि अनुसार आगे बढ़ने का मौका मिल सके। जो साईंस में आगे होगा उसे साइंस, जो मैथ में आगे होगा उसे मैथ, जो इतिहास, पालीटिकल साइंस या फिर जो खेल में आगे होगा उसे खेल में आगे बढ़ने के मौके दिए जाएंगे। क्योंकि हर बच्चे के पास कुछ खास होता और उसकी इसी खासियत को उभारा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमें सदैव अपने अध्यापकों, उस्तादों, कोचों एवं पुराने दोस्तों को याद रखना चाहिए, उन्होंने आपको आगे बढ़ने के मौके प्रदान करने के साथ-साथ प्रोत्साहित भी किया है। इस दौरान उन्होंने डाकिया की पोस्ट वाली बात का भी जिक्र किया कि कैसे उसे रखने दौरान ली गई इंटरव्यू में उससे धरती और चांद की दूरी पूछी गई थी।












Very nice proud of you CM Sir
Excellent efforts will be done to change syllabus.
Proud of you CM Sir.
I also want to give my services to help change syllabus.