
बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के बेगूसराय में ट्रक द्वारा एक स्कूल वैन को टक्कर मार देने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 18 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल बच्चों की पहचान आरूषी कुमारी, कुंज बिहारी, निकिता कुमारी, अनुभव कुमार, दिलखुश कुमार, सुमित कुमार, सोनम कुमारी, साधना कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रीतम कुमार, पीयूष कुमार, अयंक कुमार, आर्यन कुमार, सोनम कुमारी विराट कुमार शामिल है। बताया जा रहा है कि वैन बच्चों को लेकर जीरो माइल की ओर से स्कूल लेकर जा रही थी, इस दौरान यह हादसा घटना हो गई।

जानकारी देते एक बच्चे ने बताया कि सर्विस लाइन में कुछ गाड़िया लगी हुई थी, उसी दौरान ट्रक ओवर टेक करने लगा, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और ये हादसा हुआ है। इस हादसे में स्कूल वैन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे दौरान गाड़ी में बीस से पच्चीस बच्चे सवार थे, जिनमे से 18 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये और 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। आसपास के लोंगो ने घायल बच्चो को अस्पताल दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कारवाई में जुट गई।












