
होशिय़ारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर बस स्टैंड में शरारती एक नौजवान द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में और माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। डा. भीव राव अंबेडकर जी की प्रतिमा छेड़छाड़ के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसे देख कर आस-पास के लोग काफी भड़क गए।

होशियारपुर बस स्टैंड में लोगों द्वारा उक्त नौजवान जिसका नाम जगदीप सिंह बताया जा रहा है पुलिस ने मौके पर ही उसको पकड़ लिया। इस संबंधी लोगों द्वारा तुरंत थाना माडल टाउन पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उकत नौजवान को काबू कर थाने ले गई जहां पर उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।












