Wednesday, October 28, 2026
Home Latest सांसद मीत हेयर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

सांसद मीत हेयर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्हें आज जालंधर में आयोजित एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में चुना गया। पंजाब के पूर्व खेल मंत्री और बैडमिंटन व क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी मीत हेयर अगले चार वर्षों के लिए पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन की बागडोर संभालेंगे। एसोसिएशन के चुनाव में रितिन खन्ना सचिव, ललित गुप्ता, संदीप रिणवा, विनय वोहरा, कवि राज डोगरा, विनोद वत्राणा व रोहित जैन उपाध्यक्ष, अनुपम कुमारिया कोषाध्यक्ष, चितरंजन बंसल व जितेंद्र संधू सचिव, जसवंत ढिल्लों, शमशेर ढिल्लों व पंजाब मसीह संयुक्त सचिव बने हैं। मीत हेयर ने सभी जिला बैडमिंटन संघों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के प्रयास किये जायेंगे। राज्य के हर कोने में बैडमिंटन कोर्ट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पिछले समय में बैडमिंटन में बहुत अच्छे परिणाम दिए हैं तथा आगे भी इससे बेहतर परिणाम लाने के प्रयास किए जाएंगे।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि खेल मंत्री के तौर पर अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान मीत हेयर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में खेल अनुकूल माहौल बनाने के लिए काफी काम किया। नई खेल नीति, खेड़ा वतन पंजाब दिया का सफल शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार और नौकरियां मुख्य कार्य थे। मीत हेयर प्रतिदिन बैडमिंटन खेलते हैं और हाल ही में उन्होंने संसद सदस्यों द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में इस खेल की पांच विभिन्न श्रेणियों में खिताब जीते हैं। वह वर्तमान में लोकसभा के सदस्य हैं तथा बरनाला से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह बरनाला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

आज की बैठक में नवनिर्वाचित सचिव रितिन खन्ना ने वर्ष 2025-26 का कैलेंडर जारी किया तथा रैंकिंग प्रतियोगिता को बढ़ाने पर जोर दिया तथा टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नकद पुरस्कार उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक के दौरान दिवंगत कोच हरजिंदर सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया तथा बैडमिंटन कोच को श्रद्धांजलि दी गई जिनका गत दिनों में निधन हो गया था। पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के चुनाव में परमिंदर शर्मा, अशोक कुमार, रणबीर ढींडसा, राहुल कपलिश, मनोज कुमार, सुखचैन सिंह, गुरप्रीत बाजवा, हरिंदर शर्मा और विशाल रल्ला को कार्यकारी सदस्य चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here